रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
घिवरा में आयोजित PTM मेगा बैठक में विद्यालयों में अमूल्य योगदान देने वाले पालकों का हुआ सम्मान
खरोरा;-छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप प्रदेश के सभी संकुलों में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया था। इसी तारतम्य में संकुल केन्द्र घिवरा के मुख्यालय शासकीय है स्कूल घिवरा में भी संकुल स्तरीय *PTM मेगा बैठक" का आयोजन किया गया। इस बैठक का शुभारंभ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा श्री एल. के. जाहिरे, विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक श्री एस. के. शर्मा, संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री दीपक गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक श्री रतन लाल वर्मा और ग्राम पंचायत घिवरा के उपसरपंच श्री मनोहर लाल साहू ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर संकुल केन्द्र घिवरा अंतर्गत आने वाले सभी 7 प्राथमिक शालाओं, 3 पूर्व माध्यमिक शालाओं और हाई स्कूल घिवरा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण और जनप्रतिनिधिगण और संकुल के विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाएं अधिक संख्या में उपस्थित थे। संकुल प्रभारी प्राचार्य दीपक गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में संकुल प्रतिवेदन का वाचन किये। विकासखण्ड स्रोत समन्वयक जी ने पालकों से अनुरोध करते हुए कहा कि बच्चों के विकास में पालकों का स्थान सर्वोच्च और अतुलनीय होता है, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पालक सतत रूप से अपने बच्चों पर ध्यान केंद्रित करके रखें ताकि उनका पढ़ाई के प्रति मन बना रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एल. के. जाहिरे जी ने कहा कि संकुल केन्द्र घिवरा के सभी विद्यालयों में बच्चों के लिए बहुत अच्छे माहौल का निरतंर निर्माण किया जा रहा है जिसमे एस्प सभी पालकों की महती भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
तत्पश्चात सभी अनिवार्य 12 बिंदुओ- मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों के आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं/छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई जिसमे उपस्थित पालकों व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की भी सहभागिता रही। संकुल केन्द्र के विभिन्न विद्यालयों में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने के लिए उन पालकों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संकुल केंद्र घिवरा के सभी विद्यालयों से पधारे पालकगण, शाला प्रबंधन समिति के सम्माननीय सदस्यगण, संकुल प्रभारी प्राचार्य दीपक गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक रतन लाल वर्मा, संकुल केंद्र घिवरा के सभी संस्थाप्रमुखगण, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अधिक संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संकुल नोडल शिक्षक सी पी ढीढी व्याख्याता ने किया। सभी सम्माननीयजनों का आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्री एन. के. सायतोड़े ने किया। इस कार्यक्रम के पूर्णतः सफलता के लिए सभी संस्थाप्रमुखो, समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए उपर्युक्त जानकारी संकुल केन्द्र घिवरा के समन्वयक एवं तिल्दा समन्वयक संघ के अध्यक्ष कैलाश बघेल ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.