लोकेशन - गरियाबंद छत्तीसगढ़
रिपोर्टर भूपेन्द्र सिन्हा
"दिनांक -18/08/2024
फार्मेट
विश्व के विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग श्री भूतेश्वरनाथ का महा जलाभिषेक हुआ।
- सावन के अंतिम रविवार को विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव शिवलिंग का महा जलाभिषेक हुआ। जिसे क्रेन के माध्यम से 80 फिट ऊंचे शिवलिंग में दूध की धारा प्रवाहित की गई, इसके आयोजक श्री महाकाल सेवा नवयुवक मण्डल सुभाष चौक के तत्वाधान में भव्य तैयारी किया गया, हिंदू धर्म में सावन का अलग ही महत्व है सावन महादेव का प्रिय महीना जिसमे लोगो का अटूट आस्था है। जहा हजारों की संख्या में कांवरिया बोल बम के जयकारे के साथ भक्त कांवड़ यात्रा में यहां आते हैं। इसके साथ ही रुद्राभिषेक और महा जलाभिषेक का महत्व भी प्राचीन है, जिसमे रविवार शाम को वैदिक मंत्र उच्चारणो के साथ पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व महा जलाभिषेक तथा पूजन अनुष्ठान के साथ श्री भूतेश्वर नाथ की महा आरती भी हुई, जिसे दर्शन करने नगर सहित पूरे जिले भर के हजारों श्रद्धालुओ की भीड़ दिखाई दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.