Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 12, 2024

स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण

 स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण




रायपुर, 11 अगस्त 2024/ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। 


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।


जिसके अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री श्री रामविचार नेताम सरगुजा में, मंत्री श्री दयालदास बघेल महासमुंद में, मंत्री श्री केदार कश्यप दुर्ग में, मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा में, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, मंत्री श्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में, मंत्री श्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।


सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद श्री विजय बघेल बालोद में, सांसद श्री संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद श्री चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद श्री राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद श्री महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद श्री भोजराज नाग कांकेर में, सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।


विधायक सर्वश्री पुन्नु लाल मोहले मुुंगेली में, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, अमर अग्रवाल कबीरधाम में, अजय चंद्राकर धमतरी में, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में, विक्रम उसेंडी बीजापुर में, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जब कि विधायक श्रीमती रेणुका सिंह कोरिया में और सुश्री लता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad