Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 15, 2024

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया शहीदों के परिजनों को साल-श्रीफल से सम्मानित किया

 सांसद रूपकुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया 

   



शहीदों के परिजनों को साल-श्रीफल से सम्मानित किया

 

रंजीत बंजारे CNI न्यूज़ बेमेतरा 15 अगस्त 2024 -: सांसद  लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ने आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर ज़िला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात सांसद ने  परेड का निरीक्षण किया।




 प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) गरमामयी तरीके से आयोजित हुआ।  बारिश के बीच समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। मुख्य अतिथि सांसद  लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया और  परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री का जानता के नाम संदेश का वाचन किया। शांति स्वरूप के तौर पर आकाश में तीन रंगे ग़ुब्बारे छोड़े। उन्होंने परेड  कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। 


इस मौके पर  जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा,पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू साथ थे।

जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में प्रात 9:00 बजे से शुरू हुआ। पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों, नगर सेना,की टुकडिया, स्काउटगाइड, एन.सी.सी. रेडक्रास की छात्राओं, स्काऊट्स गार्ड, परेड में हिस्सा लिया।वही स्थानीय प्राइवेट स्कूल की छात्राओं ने  आकर्षक  बैंड की धुन के साथ मार्च पास्ट किया। 


रूपकुमारी चौधरी ने ज़िले के  शहीदों के परिजनों को साल-श्रीफल से सम्मानित किया और उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ज़िला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों, प्रतिभागियों को  को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर  पुरस्कृत किया। 


  मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी व विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी,  लाल सिन्हा, प्रह्लाद रजक, राजेंद्र  शर्मा ,पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों, और बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों, गणमान्य नागरिकों ने समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत  देशभक्ति /  संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का  आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad