हर_घर_तिरंगा_अभियान के तहत निकाली गयी तिरंगा रैली
जिले भर में आयोजित हुआ स्वसहायता समूह सम्मेलन, रक्षाबंधन एवं श्रावण मास उत्सव कार्यक्रम
सी एन आई न्यूज
सिवनी दिनांक 11/08/2024
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार विगत 10 अगस्त को विकासखंड लखनादौन के गणेशगंज सेक्टर के ग्राम सहजपुरी में मप्र जन अभियान परिषद विकासखण्ड लखनादौन, महिला एवं बाल विकास परियोजना धूमा व पंचायत विभाग सहजपुरी द्वारा विविध विषयों पर साझा कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं व लाड़ली बहनों ने सहर्ष सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में श्योपुर जिले में आयोजित हुए लाड़ली बहनों के स्वसहायता समूह सम्मेलन, रक्षाबंधन एवं श्रावण मास उत्सव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम लाइव प्रसारण देखा व सुना गया तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा दी गई रक्षाबंधन पर्व की बधाई स्वीकार करते हुए लाड़ली बहनों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को राखी बाँधी गई एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी लाड़ली बहना योजना के तहत जारी की गई राशि पर खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर आसीडीएस पर्यवेक्षक तक्षशिला दीदी ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की वहीं पंचायत की ओर से सचिव संतलाल डेहरिया ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को शासन की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में मप्र जन अभियान परिषद लखनादौन से विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती रीतावर्मा श्रीवास्तव ने शासन की लाभकारी योजनाओं में महिलाओं को सहभागी होने की बात कही साथ ही प्रदेश शासन द्वारा 15 अगस्त
संचालित हर_घर_तिरंगा_अभियान की जानकारी देते अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडा लगाने की बात कही गई।
इस अवसर उपस्थित जनों एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम में तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसमें ग्राम पंचायत की सरपंच फूलवती उइके, मोबिलाइजर आमरीन, सचिव सन्तराम डेहरिया सहित ग्राम के पंच गणमान्य नागरिकों सहित स्व सहायता समूह व लाड़ली बहनों की सहभागिता रही। इसी तरह संपूर्ण जिले में "हर घर तिरंगा अभियान" अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.