मुरता शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक नवीन संस्था को आवेदन आमंत्रित
रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा 14 अगस्त 2024:- जिले के ग्राम पंचायत मुरता विकास खण्ड नवागढ़ अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आई.डी.क्रमांक. 432012062 के संचालन हेतु इच्छुक नवीन संस्था को आवेदन आमंत्रित किया गया है। दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं (वृत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति (लेम्पस) / ग्राम पंचायत/महिला स्व सहायता समूह/प्राथमिक कृषि शाख समितियों/अन्य सहकारी समितियाँ / राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम/वन सुरक्षा समितियों) से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप (परिशिष्ट-एक) में आवेदन पत्र मय दस्तावेज इस कार्यालय में दिनांक 23 अगस्त 2024 के अपरान्ह 05.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। उपरोक्त दिनांक और समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन की प्रक्रिया छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2016 के तहत की जावेगी। उपरोक्त संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेब साइट www.khadya.cg.nic.in एवं इस कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त कर सकते है।
छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2016 की कंडिका 9(9)-उचित मूल्य की दुकान आबंटन हेतु ऐसे अन्य सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूह पात्र होंगे, जो आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख के कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो तथा जिसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में काम करने का अनुभव हों।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.