विशिष्ट दिव्यांगता आईडी (यू.डी.आई.डी) कार्ड के लिए ऑनलाईन पंजीयन जनपद पंचायत, नगरीय निकाय अथवा समाज कल्याण विभाग से संपर्क करें
कवर्धा, 08 अगस्त 2024। विशिष्ट दिव्यांगता आईडी (यू.डी.आई.डी) सभी दिव्यांगजनों के लिए एक मात्र वैध आईडी कार्ड है। प्रोजेक्ट का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगजनों का डाटाबेस तैयार कर दिव्यांगजनों को शासकीय सुविधाओं से लाभान्वित करना है। विशिष्ट दिव्यांगता आईडी (यू.डी.आई.डी) कार्ड द्वारा दिव्यांगजनों को मिलने वाली शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे दिया जा सकता है।
समाज कल्याण के उपसंचालक ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांगता के 21 प्रकार है। अगर आप भी इस श्रेणी में आते है तो विशिष्ट दिव्यांगता आईडी (यू.डी.आई.डी) के लिए आवेदन कर सकते है। ऑटिज्म, तेजाब हमला पीडित, दृष्टि बाधित, सेलेब्रल पाल्सी, जीर्ण स्त्रायविक स्थिति, बौनापन, श्रवण बाधित, हीमोफीलिया, बौद्विक मंदता,कुष्ट रोग से मुक्त,चलन संबधी दिव्यांगता,अल्प दृष्टि, मानसिक रोगी मल्टीपल स्कलेरोसिस ,मांशपेशी दुर्विकास,पार्किसंस रोग, सिकल सैल डिजीज,स्पेसिफिक लर्निंग डिसऐबिलिटी, मुक दिव्यांगता, थैलेसीमिया, बहु दिव्यांगता आदि शामिल है।
विशिष्ट दिव्यांगता आईडी (यू.डी.आई.डी) कार्ड के लिए ऑनलाईन पंजीयन जनपद पंचायत, नगरीय निकाय अथवा जिला कार्यालय समाज कल्याण जिला कबीरधाम में उपस्थित होकर पंजीयन करवाया जा सकता है। इसके लिए लगने वाली आवश्यक दस्तावेज-पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ्स, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.