Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 17, 2024

गोंडाहुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या में माता पिता ही निकले आरोपी। बेटे की गंदी करतूतों से तंग आकर पिता माता ने उठाया घातक कदम।

 पखांजुर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट :--


गोंडाहुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या में माता पिता ही निकले आरोपी।




बेटे की गंदी करतूतों से तंग आकर पिता माता ने उठाया घातक कदम।


थाना गाँडाहूर के अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 103(1),3(5),238 बीएनएस, 25.27 आम्से एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई के एलेसेजा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डॉ. प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर श्री रवि कुजूर के निर्देशन में लगातार मामले के विवेचना करते हुए आरोपिर्या की पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण में मृतक अभय शील के पिता पलाश शील और माँ रंजिता शील ने ही एक राय होकर अपने बेटे की हत्या की थी। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने से उनकी गिरफ्तारी की गई। अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपियों ने बताया की उनके बेटे अभय को नशे की लत थी वो गांजा, सुलेशन, बॉन्फिक्स आदि का नशा कर आवारागर्दी करते घूमता रहता था, उसे चोरी करने की भी आदत थी, कई बार मोबाइल और बाइक चोरी का घर में से आता था जिससे समाज में उनकी बदनामी होती थी. उसे समझाने पर वो माता पिता से गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता था, दो बार उसने पिता पर हाथ भी उठाया था। उसे सुधारने के लिए उसके पिता ने नागपुर हल्दीराम कंपनी में 02 सप्ताह पूर्व अभय को नौकरी करने भेजा वहाँ भी वो नहीं टिका और अपने पिता से पैसा मांग कर वापस PV 20 अपने गाँव आ गया और फिर से नशा करना शुरू कर दिया। दिनाँक 14/08/2024 को रात में अभय नशा करके घर में माता पिता से विवाद करने लगा जिससे बहुत बस्त होकर माता पिता दोनो ने एक राय होकर अभय की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त टांगिया, खंडा, पहने हुए कपड़े, चप्पल, मृतक का मोबाइल वा उसका नशीला पदार्थ, कड़ा और मृतक का जलाया हुआ हड्‌डी का अवशेष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरीक्षक वा थाना प्रभारी गाँडाहूर प्रेम कुमार झा, एएसआई हिराङ मरकाम, एएसआई केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक उत्तम मंडल, समोद शर्मा, दुलीचंद, आरक्षक चंदन कुलदीप, ईश्वर मरकाम, कृपाल कौड़ोपी, प्रवीन मंडावी, गौतम यादव, मंजू, निशा, सीमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad