Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 9, 2024

रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में आदिवासी दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया।

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा  में आदिवासी दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। 

                        



खरोरा-...छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवकाश घोषित करने पर भी स्कूल में आदिवासी दिवस मनाया गया है। इसको लेकर रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा  में आदिवासी दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी।

आयोजन के अतिथि रियल लाइफ पब्लिक स्कूल के संचालक राघवेंद्र  गोस्वामी स्कूल की प्रिंसिपल वैशाली गोस्वामी  तथा स्कूल के सभी शिक्षक ममता भारद्वाज, पिंकी पटेल, दीपा देवांगन, रितु बर्मन , ललिता , रितेश श्रीवास्तव ,खरोरा के वरिष्ठ पत्रकार रोहित वर्मा आदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र गोस्वामी एवं वैशाली गोस्वामी ने किया। स्कूल के संचालक राघवेंद्र गोस्वामी ने कहा स्कूल विभाग की यह एक अभिनव पहल है। आदिवासियों ने अपने ज्ञान का उपयोग सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए किया। आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को याद करना आजादी के अमृत महोत्सव को पूर्ण करेगा। आदिवासियों का राष्ट्र के प्रति वह अमृत भाव ही था, जिसने सिद्दू और कान्हू, तिलका और मांझी, बिरसा मुंडा, वीरनारायण इत्यादि वीर योद्धाओं को जन्म दिया।

आदिवासी समाज में एक मदद की परंपरा है, जिसे हलमा कहते हैं। इसके अंतर्गत जब कोई व्यक्ति या परिवार अपने संपूर्ण प्रयासों के बाद भी खुद पर आए संकट से उबरने में असमर्थ होता है, तब उसकी मदद के लिए सभी ग्रामीण जुटते हैं और अपने निस्वार्थ प्रयत्नों से उसे उस मुश्किल से बाहर निकालते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। इस दौरान आदिवासी समाज की विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad