Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 17, 2024

संत फ्रांसिस स्कूल पिथौरा द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन

 संत फ्रांसिस स्कूल पिथौरा द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन




17.08.2024 को  संत फ्रांसिस स्कूलपिथौरा द्वारा नगर के पुलिस थाना के सामने में पर्यावरण जागरूकता रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हमारे नगर के पुलिस स्टाफ से सु श्री उत्तरा दीवान जी उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए और समाज को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।



कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों नृत्य एवम नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा, मुख्य अतिथि और विद्यालय की प्राचार्या ने मिलकर थाना परिसर में पौधारोपण किया, जो इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।


कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित लोगों को पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में इन्हें लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक सफल कदम साबित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad