Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 3, 2024

पुत्र देश की सुरक्षा में कारगिल में, यहां पड़ोसी ने आर्मी के पिता की कर दी हत्या

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

पुत्र देश की सुरक्षा में कारगिल में, यहां पड़ोसी ने आर्मी के पिता की कर दी हत्या




सी एन आई न्यूज सिवनी। दिनांक 02/08/2024भारत में रह रहे नागरिकों की सुरक्षा के लिए सिवनी जिले का एक जवान कारगिल में अपने दुश्मनों से एक ओर जहां लड़कर हमारी सुरक्षा प्रदान कर रहा है, वही बरघाट में आर्मी के जवान के पिता की उनकी ही पड़ोसी ने हत्या कर दी। अपने पिता की सुरक्षा न दे पाने के चलते पुत्र जहां दुखी और व्यथित है वहीं यह घटना सुनकर कारगिल से पुत्र अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़े हैं।

गुरुवार को हुई हृदय विधायक घटना में बरघाट थाना क्षेत्र के गांव पिंडरई खुर्द निवासी गौरीशंकर पटले पिता आत्माराम पटले (54) कि उनके ही पड़ोसी ने जमीन विवाद के चलते हत्या कर दिए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। बरघाट पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया है। वहीं शुक्रवार को दोपहर व का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीशंकर पटले अपने गांव के घर के सामने गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे खड़े थे। परिजन घर पर सो रहे थे। तभी जमीन जायदाद का लंबे से लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते उनके पड़ोसी ने गौरीशंकर पर प्रहार कर दिया। मारपीट की इस घटना से गौरी शंकर को गंभीर रूप से चोटे आई, जहां परिजन गुरुवार की रात उपचार के लिए बरघाट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत गंभीर रूप से घायल गौरीशंकर को जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल सिवनी में उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। गौरीशंकर की मृत्यु की खबर उनके इकलौते पुत्र रंजीत पटले को दे दी गई है। रंजीत पटले वर्तमान में कारगिल में पदस्थ हैं।

आर्मी के जवान रंजीत से फोन में हुई बात में उन्होंने बताया कि जमीन जायदाद का विवाद कई समय से चल रहा है, जहां उनके पड़ोस में रहने वाले ठाकुर प्रसाद श्रीवेद व उसके पुत्र मंगेश श्रीवेद ने उनके पिता के साथ गुरुवार को रात में लड़ाई झगड़ा किया। इसकी सूचना उन्हें परिजनों द्वारा ही मिली। रंजीत पटले ने अपने पड़ोसी ठाकुर प्रसाद व उसके पुत्र मंगेश श्रीवेद पर उनके पिता की हत्या का आरोप लगा लगाया है। फिलहाल बरघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad