नवागॉव सब्जी बाड़ी में खराब सब्जी और सड़े लौकी, खीरा को खुले में फेंक रहे।
सब्जी बाड़ी में कचरा डंप करने की नहीं की कोई व्यवस्था
लोकेशन /सिमगा
रिपोर्टर /ओंकार साहू
सिमगा:- सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नवागॉव से लगभग 500 मीटर की दूरी में स्थित सब्जी बाड़ी में गंदगी व्याप्त है। वही बाड़ी वालो के द्वारा खराब सब्जी जिसमें कीड़े पनप रहे हैं ।जिसको खुले स्थानों पर फेंके जा रहे हैं।जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है। लेकिन आज बाड़ी वालों कि लापरवाही कारण से आज यहां पर आने जाने वाले ग्रामीण किसानों को परेशानी हो रहे हैं। स्थिति यह है कि सड़े गले लोकी और खीरा खराब सब्जी जैसे और अन्य सब्जियां को खुले जगह में इधर-उधर फेंक दिया जा रहा है। जिससे गंदगी फैल रही है, लेकिन खराब सब्जियों को डालने के लिए सब्जी बाड़ी वाले के द्वारा कोई व्यवस्थित रूप से प्रबंध नहीं किया गया है। इस वजह से लोगों को वहा से चलने में भारी दिक्कते हो रही है वहीं बदबू के कारण लोगों को परेशानी होती है। यहां आना जाना प्रतिदिन हैं वहां रखे खराब सब्जी में कीड़े, मक्खी, जैसे कई प्रकार के कीड़े लग रहे ,अगर समय रहते ही इसकी उचित व्यवस्था नहीं कि जाति है तो निश्चित ही बारिश के वजह से गांव में कई प्रकार कि बिमारियों का शिकार हो सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.