Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 18, 2024

राष्‍ट्रीय मधुमक्‍खी दिवस : जंगल सफारी में विद्यार्थियों ने किया भ्रमण। मानव जीवन मे मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया

 राष्‍ट्रीय मधुमक्‍खी दिवस : जंगल सफारी में विद्यार्थियों ने किया भ्रमण।




मानव जीवन मे मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका  से अवगत कराया गया

सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।


रायपुर-नंदनवन जू एवं जंगल सफारी, नवा रायपुर में  राष्‍ट्रीय मधुमक्‍खी दिवस के अवसर पर "पोलिंनेटर्स प्यूपल एंड प्लेनेट कंसर्वे टुडे फॉर सस्टेनबल टुमारो "   थीम पर आधारित शैक्षणिक  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।


.     कार्यक्रम में  मानव जीवन में  मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका  से प्रतिभागियों को  अवगत कराया गया l कार्यक्रम में   नवा रायपुर के हायर सेकंडरी स्कूल राखी के 53 छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को मधुमक्खियों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।  मधुमक्खियों की पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ और जैव विविधता पर उनका प्रभाव,भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की मधुमक्खियाँ की प्रजापति  और उनकी विशेषताएँ, मधुमक्खी पालन, मधुमक्खियों के जीवन चक्र आदि के बारे में विस्तार से बताया गया  l  छात्रों ने अत्यधिक रुचि और उत्साह के साथ भाग लिया और प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा भी व्यक्त की  

कार्यक्रम में जंगल सफारी की ओर से अधिकारीगण श्री चंद्रमणी साहू , हिमांशु प्रधान, और उपेंद्र साहू  शामिल हुए l  


जंगल सफारी के  संचालक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि  नंदनवन जू एवं जंगल सफारी द्द्वारा वन मंत्री  श्री केदार कश्यप  के दिशा निर्देशानुसार वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण मुद्दों पर विभिन्न मोड्यूल तैयार कर स्कूली विद्यार्थियों को  पर्यावरण और   प्रकृति के प्रति जागरूक करने  के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है I

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad