तीजा व्रत 2024
पति की दीर्घायु होने की कामना को लेकर सुहागिनों ने तीजा व्रत रखा ।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर -राजधानी रायपुर में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और
पति के दीर्घायु जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रीमती पुष्पा शर्मा ने बताया की हरितालिका का यह व्रत माता पार्वती ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए निर्जला और निराहार रहकर कठोर तपस्या की थी,और भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
उन्होंने बताया की आज हम लोग पूरी श्रृद्धा के साथ यह व्रत बिना जल एवं अन्न ग्रहण किये यह व्रत कर रहे हैँ ।आज रात को भगवान का भजन कीर्तन कर सुबह पारण कर अपना व्रत तोड़ेंगे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.