रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
365 दिन खुलने वाले उत्कृष्ट विद्यालय का अवलोकन करने आए संयुक्त संचालक पांडे एवं जिला शिक्षा अधिकारी खंडेलवाल
खरोरा..;शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरुवाडीह कला में रविवार को पांडे सर संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी खंडेलवाल उत्कृष्ट विद्यालय भरुवाडीह कला का निरीक्षण करने आए । विद्यालय की हरियाली देखकर वह बहुत खुश हुए। प्रधान पाठक दिनेश कुमार वर्मा ने बदल दी भरुवाड़ीह कला स्कूल की तस्वीर ,अब 365 दिन खुलने लागा स्कूल । वही स्कूल छुट्टी का दिन होने के बाद भी बच्चे और शिक्षक विद्यालय में उपस्थित थे। भारत का एकमात्र स्कूल जो साल में 365 दिन खुला रहता है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत लेजिम डंबल देखकर मंत्र मुग्ध हो गए और इसे गणतंत्र दिवस समारोह में ब्लॉक के माध्यम से राज्य में प्रस्तुत करने के लिए कहा और 1000 रूपये का पुरस्कार बच्चों को दिए । विद्यालय के बाल कैबिनेट, इको क्लब के बच्चों से बात की। छुट्टी के दिन भी बच्चों और शिक्षकों के विद्यालय आने को संचालक द्वारा सराहना की गई साथ ही प्रधान पाठक द्वारा किए गए स्वयं के खर्चे से विद्यालय के लिए कंप्यूटर, वाद्य यंत्र,स्मार्ट टीवी , सभी कक्षाओं में कूलर ,महापुरुषों की मूर्ति ,विभिन्न प्रकार के पौधों के रोपण और स्कूल के प्रति समर्पण के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी। आवश्यकता को देखते हुए सभा कक्ष की मांग पर तत्काल स्वीकृति दी। साथ ही प्राथमिक शाला में बच्चों के लिए भवन न होने के कारण समस्या को देखते हुए नए भवन की भी स्वीकृति प्रदान की । इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जाहिर ,बीआरसी एसके शर्मा , मोहरेंगा संकुल समन्वयक नेमचन्द धीवर , प्रधान पाठक दिनेश कुमार वर्मा, संकुल समन्वयक खरोरा देवेंद्र सिंह ठाकुर , चौबे , इंजीनियर साहू जी, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि कपिल निषाद , शाला विकास समिति के अध्यक्ष भगत राम निषाद, प्रधान पाठक एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
बाइट 1 दिनेश कुमार वर्मा प्रधान पाठक


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.