रतनपुर में भव्य शोभा यात्रा के साथ निकाली गई गजानंद की विसर्जन यात्रा
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर..... में बड़ी धूमधाम से श्री गणेश भगवान की विसर्जन यात्रा निकाली गई रतनपुर बस स्टैंड के मित्र मंडली गणेश उत्सव समिति द्वारा कल शाम को धुमाल पार्टी और झांकी के साथ भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा बस स्टैंड से होकर हाई स्कूल चौक, नुतन चौक होते हुए माहामाया चौक पहुंची
इस यात्रा में हजारों की संख्या में गजानंद के भक्त उपस्थित रहे वहीं धुमाल पार्टी में नाचते गाते हुए सभी भक्त झूमते रहे गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे से रतनपुर गूंज उठा कृष्ण और राधा भगवान की झांकी आकर्षण रूप को देखने व नाचने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज, चारों तरफ सुनाई दी मित्र मंडली गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश भगवान की विशाल मूर्ति सुसज्जित विशेष लाइट से सजाई गई और आतिशबाजी के साथ झांकी निकाली गई व समिति के सदस्य विशेष पोशाख में नजर आए
शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महामाया चौक से आतिशबाजी के साथ महामाया कल्पेश्वर तालाब पहुंचकर गणेश भगवान को विसर्जित किया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.