Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 18, 2024

खरोरा में पिछड़ा वर्ग सर्वे का कार्य जोरो पर

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


खरोरा में पिछड़ा वर्ग सर्वे का कार्य जोरो पर




खरोरा - त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों में आरक्षण के संबंध में मान्. उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित निर्णय के परिपालन में अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण सह अध्ययन कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत् नगर पंचायत खरोरा में भी सर्वे का कार्य जोरो पर है। नगर पंचायत खरोरा के सर्वेयर दल द्वारा घर-घर पहुंचकर पिछड़ा वर्ग के परिवारों का 54 बिन्दुओं में जानकारी प्राप्त कर रहे है।




 गौरतलब हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अब पिछड़ा वर्ग का सीट भी शहर में पिछड़ा वर्ग के जनसंख्या के आधार पर आरक्षित होगा। वर्तमान में नगर पंचायत खरोरा में कुल 15 वार्ड है, जहां से अध्यक्ष व पार्षद निर्वाचित होकर आते है। उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के समीकरण में बदलाव संभावित है। नगर में लगभग 2000 पिछड़ा वर्ग के परिवार है, जिनमें से लगभग 700 परिवारों का सर्वेक्षण दल द्वारा किया जा चुका है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि शहर में सर्वे का कार्य छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के दिशानिर्देशानुसार किया जा रहा है एवं सर्वे का कार्य प्राप्त दिशानिर्देशानुसार समयसीमा में पूर्ण कर लिया जायेगा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नगरवासी एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad