Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 27, 2024

विकसित छत्तीसगढ़ का सपना,हम सबका सपना-जे पी नड्डा

 विकसित छत्तीसगढ़ का सपना,हम सबका सपना-जे पी नड्डा




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 

_____________________

रायपुर  मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नालंदा परिसर में पहुंचकर छात्रों से भाजपा की सदस्यता की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूर्ण करने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। प्रधानमंत्री स्वयं चाहते हैं कि प्रोफेशनल्स पॉलिटिक्स में नई सोच के साथ आएं। इससे राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। इसलिए युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल के पॉलिटिक्स में आने से शुचिता की सोच को और बेहतर स्थान मिलेगा। हमारी लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को राजनीति में आना चाहिए।


श्री नड्डा ने कहा कि देश में कुछ दल युवाओं को भ्रमित कर राजनीति करते रहे हैं। वह दल किसी से छिपा नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने युवाओं से भाजपा की सदस्यता की अपील की। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण श्रद्धेय भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। उनके सपनों को पूर्ण करने प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्य करती रही है। छत्तीसगढ़ राज्य अपना उदय के 25वें बसंत की ओर है।  विकसित छत्तीसगढ़ का सपना हम सबका सपना है।


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा रायपुर पहुँचने के बाद विमानतल से सीधे केनाल रोड पहुँचे और वहाँ स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्री नड्डा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास पहुँचे जहाँ उन्होंने श्री व्यास व परिजनों से सौजन्य भेंट की व श्री व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने श्री व्यास को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। लगभग आधा घंटा श्री

नड्डा व्यास निवास पर रुके।


*दिल से, दल से, जुड़े कमल से : जे.पी. नड्डा*


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समुचे राष्ट्र से संगठन के महापर्व में जुड़ने का अपील कर रहे हैं। यह महापर्व हम सब के लिए सदैव अविस्मरणीय हो। हम सबको प्रधानमंत्री जी के इस सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से। पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्य बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण कर लेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्याबल जरूरी है लेकिन वैचारिक बल के आधार पर कार्य कर रहे हैं जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा ,सदस्यता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर,प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर, सहित प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे। 


*राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत्*


*आप सभी के स्वागत से अभिभूत हूं –जे.पी. नड्डा*

राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्ड जी का माना विमानतल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत् किया। इस स्वागत से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभूत हुए उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार माना।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, सुश्री लता उसेंडी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,  प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वाणिज्य एवं उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, पुन्नू लाल मोहले, रेणुका सिंह, बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, भूपेंद्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भारत लाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, प्रदेश मंत्री  पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक,पूर्व सांसद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad