Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 27, 2024

हाई स्कूल बसना में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया

 हाई स्कूल बसना में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया




 कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 

___________________ 

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस 24 सितंबर को विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य एस के पटेल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी देवराज पाणीग्राही के निर्देशन में मनाया गया ।विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को सभी स्वयं सेवकों ने समझा तथा अपने आसपास के परिवेश के स्वच्छता हेतु प्रेरित करने तथा कार्य को संपादित करने की प्रेरणा ली। स्वयं सेवक अभिषेक दास मिमसाद,पवन वीरेंद्र,अर्जुन ने अपने भाषण में राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया और राष्ट्र की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। विद्यालय की व्याख्याता सचिन देवांगन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी सेवकों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।व्याख्याता टी के नायक द्वारा युवाओं का राष्ट्रीय हित में योगदान को बताया गया व्ही के महापात्र के द्वारा सेवकों को संस्कृत श्लोक के माध्यम से विद्यार्थी के लक्षण को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय एस के पटेल ,पूर्व कार्यक्रम अधिकारी आरके सोनी, एनसीसी अधिकारी संजय कर एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों के द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं माता सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा कर किया गया ।एनसीसी अधिकारी एस के कर द्वारा विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व के विकास हेतु लगातार मेहनत करने की बात कही पूर्व कार्यक्रम अधिकारी आरके सोनी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा गीत गाया गया एवं उन्हें अपने अनुभव साझा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया ।अंत में प्राचार्य महोदय एस के पटेल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा हेतु सीख दी गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी देवराज पाणीग्राही ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad