Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 13, 2024

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थिति की समीक्षा की

 कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थिति की समीक्षा की




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - अपराधियों के मन मेें कानून का भय हो , पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले। आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रहे , बेवजह किसी नागरिक को परेशान ना किया जाये। पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के साथ मित्रवत हो , पुलिस थानों का वातावरण ऐसा हो कि आम नागरिक को पुलिस थानों में प्रवेश करते समय सहयोग की उम्मीद हो।



                                                उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी के न्यू-सर्किट हाउस में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुये कही।‌ उन्होंने प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के लिये कलेक्टर एवं एसपी आपसी समन्वय स्थापित करते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दंड संहिता को बदल कर न्याय संहिता कर दिया है। 




इसका जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पुलिस को इन नये कानूनों के अनुरूप कार्य करने के लिये स्वयं को ढालना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन देने के लिये प्रतिबद्ध है और पिछले वर्षों की तुलना में अपराध की संख्या में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नये  सिरे से सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा दिये जाने की जरूरत है , इससे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। लोगों को जागरूक करना और उन्हें इस बात का भरोसा दिलाना होगा कि पुलिस उनके साथ है। सीएम साय ने कहा कि राज्य में गौ-तस्करी व नशाखोरी एक बहुत बड़ी समस्या है , इस पर कड़ाई से नियंत्रण सुनिश्चित करते हुये ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री , जुआ , सट्टा एवं गांजा की तस्करी को रोकने के लिये अभियान चलाकर दोषियों पर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करें। समाज में अशांति फैलाने वालों , अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें और उनके खिलाफ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। हत्या जैसे मामले में कार्यवाही में देरी नहीं होनी चाहिये तथा ऐसे मामलों में प्राथमिकता से त्वरित गति से कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला बदर और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही रुकनी नहीं चाहिये,  उन्होंने कहा कि प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी ना हो और जिला बदर की कार्यवाही केवल कागजों पर ना हो बल्कि वास्तव में हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायत है जिसमें पुलिस पर संरक्षण के आरोप लगते है , यह बिलकुल नहीं होना चाहिये। अवैध शराब बिक्री पूरी तरह बंद होना चाहिये। कई जगहों में अवैध शराब बिक्री की जांच को लेकर  लोगों में काफी आक्रोश है , इस संबंध में शिकायतें मिलती है कि जांच टीम सही से जांच नहीं कर रही , अधिकारी जांच में उपस्थित नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं , जिन पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर पुलिस रेंज में अपराधों में कमी आई है , लेकिन इससे संतुष्ट नहीं होते हुये पुलिस की सक्रियता का स्तर और बेहतर करने की जरूरत है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि हत्या और डकैती के मामले छह महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे  , ये उचित नहीं है। कई मामलों में आरोपी फरार है , इस पर जल्दी कार्यवाही होनी चाहिये। सीएम साय ने कहा कि राजनांदगांव पुलिस रेंज में कुछ जगह अच्छे काम हुये हैं , त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में अच्छी कार्यवाही हुई है लेकिन सिर्फ इतना पर्याप्त नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुये कहा कि आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सीट-बेल्ट , हेलमेट पहनने की समझाइश दी जाये। उन्होंने बैठक में आने वाले दिनों में पुलिसिंग को और अधिक विश्वसनीय‌, पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने की दिशा में किये जा सकने वाले उपायों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने रायपुर रेंज की समीक्षा करते हुये राजधानी में पुलिसिंग की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है और यहां की पुलिसिंग का सर्वाेत्तम स्तर पर होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने रायपुर में भूमाफियाओं द्वारा शासकीय और आम नागरिकों की जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर गंभीर चिंता जताते हुये कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर इस समस्या पर कड़ी नजर रखें और तुरंत कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीली दवाइयों की बिक्री पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस अवैध व्यापार के इकोसिस्टम को तोड़ना होगा और अपराध की जड़ तक पहुंचकर इसे समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि रायपुर में स्कूल और कॉलेजों में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है , ताकि युवाओं को इस घातक प्रवृत्ति से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री साय ने राजधानी में रात की गश्त को और प्रभावी बनाने की जरूरत पर जोर देते हुये पुलिस पेट्रोलिंग को लगातार जारी रखने और संगठित अपराधों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे योजना बनाकर अपराध और अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलायें ताकि अपराध पर काबू पाया जा सके और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो सके। इस कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव अमिताभ जैन , पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा , राज्य के संभागायुक्त , पुलिस महानिरीक्षक , कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad