शासकीय प्राथमिक शाला सेतवा में नेवता भोजन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
खैरागढ। आज दिनांक 19 9 2024 दिन गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला सेतवा में परम सम्माननीय व्यक्ति श्री विष्णु प्रसाद साहू जी के द्वारा नेवता भोजन दिया गया जिसमें शाला के बच्चों को हलवा पुरी पापड़ सलाद जीरा फ्राई चावल दाल एवं आलू मटर की सब्जी परोसा गया तत्पश्चात अपनी शाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आदरणीय शिक्षक श्री हेमराय भारती जी का शाला के प्रधान पाठक श्री तोकराम सिन्हा जी के द्वारा गुलाल लगाकर सम्मान किया गया इस शुभ अवसर पर हमारे संकुल समन्वयक श्री योगेंद्र सिंह कश्यप शिक्षक श्री खेमलाल जंघेल श्री हेमराय भारती श्री दिलेश्वर कुमार मधुकर श्री विष्णु प्रसाद साहू श्री बनवाली राम पटेल ग्राम पंचायत सचिव श्री रेखचंद महिलांगे रसोईया श्रीमती चंद्रिका बाई यादव श्रीमती यसोदा बाई यादव स्वीपर श्रीमती प्यारी बाई साहू आदि लोग उपस्थित रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.