राजधानी रायपुर में धूमधाम ,हर्षोल्लास के साथ निकली विसर्जन झांकीया ।
सी एन आइ न्यूज़, पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर, गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ ,के नारों की गूंज के साथ गणपति विसर्जन का उत्सव संपन्न हुआ ।
राजधानी रायपुर का विसर्जन उत्सव पूरे देश में प्रसिद्ध है, इस दिन का इंतजार लोगों द्वारा पूरे वर्ष भर रहता है।
पुलिस और प्रशासन की विशेष तैयारी के साथ विसर्जन उत्सव संपन्न हुआ ।
गुरुवार रात को बड़े धूमधाम, गाजे बाजे के साथ गणपति विसर्जन झांकीया निकली, झांकीयों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे ।
शारदा चौक से सभी झांकीयों महादेव घाट के लिए रवाना हुई ।
झांकीयों के साथ युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी ने झूमकर नृत्य किया ।मार्ग में मंच लगाकर झांकीयों और भक्तों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की ।
आकर्षक मनमोहक झांकीयों ने लोगों को मनमोहित किया ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.