एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन मे फुटबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम व क्विज का आयोजन हुवा
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन बोदरी बिलासपुर मे 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय मे नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र व छात्राओं के लिए फुटबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, केरम, व स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संस्था द्वारा किया गया
इस संबंध मे जानकारी देते महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन बिलासपुर मे बॉयज के लिए फुटबॉल व बास्केटबॉल
और बॉयज और गर्ल्स के लिए केरम, शतरंज व स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन महाविद्यालय मे किया गया प्रतियोगिता प्रारम्भ से पूर्व एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला व एलसीआईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. श्रुति राठौर ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा मे माल्यापर्ण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आशीर्वाद देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और मैच प्रारम्भ कराया फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला बी टेक विरुद्ध कामर्स एंड साइंस के मध्य खेला गया जिसमे बी टेक ने 2- 1 के मुकाबले 1 गोल से जीता बी टेक की ओर से वंश नायर व मोहित ने गोल दागा विजेता टीम बी टेक मे - शेक शोएल (कप्तान ) कुणाल मंडल, तनिष्क शर्मा, देवराज सोनकर, अभिनव मिश्रा, मयंक परसते, हिमांशु वैश्य व वंश नायर शामिल थे व उपविजेता टीम मे विवेक एक्का (कप्तान ), मनिंदर रोशन, मोहित, रांशन, सौरभ, संजू कुमार व अवि शामिल थे उसी तरह बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला एलसीआईटी राइजर विरुद्ध बी.काम शूटर्स के मध्य खेला गया जिसमे बी. काम शूटर्स ने 20-.14 के मुकाबले 6 अंक से जीत दर्ज किया विजेता टीम मे - ऋतिक मदवानी (कप्तान ), एस लोहित, खिलेश साहू, रितेश टंडन, वरुण पाढ़ी थे उपविजेता टीम मे - पवन चंद्रा (कप्तान ), स्वप्निल, युवराज, प्रियंक भगत, हिमांशु आदित्य, मनीष दुबे व यस तिवारी शामिल थे गर्ल्स वर्ग मे शतरंज विजेता संध्या बी एस सी प्रथम वर्ष व उपविजेता आरुषि शुक्ला बी. काम अंतिम वर्ष रही बॉयज वर्ग मे विजेता यश गुप्ता बी फार्मा द्वितीय वर्ष उपविजेता सुमित पटेल बी. काम अंतिम वर्ष उसी प्रकार केरम गर्ल्स वर्ग मे विजेता संचिता बी. काम प्रथम वर्ष उपविजेता आफरीन बी ए एल एल बी 5 वा सेमेस्टर बॉयज वर्ग मे विजेता रोशन रैकेश बी. काम प्रथम वर्ष उपविजेता विजय कुमार बी. काम प्रथम वर्ष स्पोर्ट्स क्विज मे विजेता विधि विभाग के प्रतिभागी रहे उपविजेता कामर्स एंड साइंस विभाग रहा खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन,उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन,टी एस चैयरमेन उपकार राय, इंजीनिरिंग विभाग उपप्राचार्य शुभी श्रीवास्तव , एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कामर्स एंड साइंस उपप्राचार्य अभिनव पाल, असिस्टेंट प्रोफेसर शैलज़ा रेड्डी,मनीष सिन्हा,कनिका जोशी, शिव शंकर गुप्ता, सौजन्य तिवारी,डॉ. नगमा सिद्धिकी,प्रदीप साहू, इंजमाम,वंतिका श्रीवास्तव,संजय सेन्द्रे व सूर्यकान्त पटेल आदि का विशेष सहयोग रहा




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.