रतनपुर महामाया मंदिर पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, पत्नी रानी डेका के साथ लिया माता का आशीर्वाद
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर,....आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिलासपुर जिला के दौरे पर थे उन्होंने बिलासपुर दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद अपने निर्धारित समय 3:30 बजे रतनपुर महामाया मंदिर दर्शन करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे व सीएमओ कन्हैया निर्मलकर के द्वारा उनका हेलीपैड पर स्वागत किया गया
तत्पश्चात राज्यपाल महामाया मंदिर पहुंचकर गर्भ गृह में बैठकर पूजा अर्चना की उनके साथ उनकी पत्नी रानी डेका ने माता के दरबार में मत्था टेक कर आशीर्वाद लेते हुए
छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की पूजा अर्चना के बाद अल्प समय के लिए महामाया मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने उन्हें सर और श्रीफल वी महामाया के तेल चित्र देकर उनका स्वागत किया इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, उन्होंने रतनपुर आगमन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि असम में मिनीमाता प्रसिद्ध है वैसे ही छत्तीसगढ़ में रतनपुर महामाया देवी प्रसिद्ध है जिनका मैं दर्शन लाभ लेने आया था, और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मां महामाया से कामना किया उसके बाद उन्होंने हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से सीधा रायपुर के लिए प्रस्थान किये




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.