भूपेन्द्र सिन्हा
- गरियाबंद, छत्तीसगढ़
खराब रास्ता के चलते विधायक ट्रेक्टर से पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम रायआमा।
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज सुदुर मलेवांचल क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने मलेवा पहाड़ के नीचे बसे ग्राम डुमरबाहरा,गोड़लबाय, एवं विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजाति गांव रायआमा जो घनघोर जंगल एवं पहाड़ी के नीचे बसा हुआ है जहां खराब सड़कों के चलते ट्रेक्टर ट्राली पर सवार होकर पहुंचे । जहां वनांचल के लोगों ने उन्हें अपने बीच पाकर काफी भावुक होते हुए उनका बाजे गाजे के साथ आत्मीय स्वागत करते हुए वन फूलों की माला के साथ जंगली कंदमूल भेंट की। वहीं इन गांवों के ग्रामीणों ने अपने गांव की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
जिस विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि आज आजादी के इतने वर्षों बाद भी इस वनांचल के विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजातियों की यह दशा देखकर बहुत गहरा अफसोस होता है ये जिला मुख्यालय से लगभग पैंतीस किलोमीटर दूर पर दिया तले अंधेरा वाली बात है, एक तरफ लोग चांद पर बसने की तैयारी में जुटे हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों को जमीन पर चल पाने मुश्किल है। जो एक बड़ी विडंबना है वहीं ये प्रशासन की पुरी नाकामी को दर्शाता है इनके आवागमन के लिए न सड़क का सही साधन है और नहीं इनके बच्चों की पढ़ाई के लिए सही स्कुल भवन, गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाये तो इस बारिश में 108 या 102 वाहन भी पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
आगे कहा कि मैं खुद ट्रेक्टर से चलकर उसी रास्ते पहुंचा हूं और आपके और गांव की दशा देखकर मैं आप सब की परेशानियों को बहुत अच्छी तरह महसूस किया हूं। और मैं बहुत जल्द ही इस गांव में आवागमन का साधन हेतु सड़क और स्कुल भवन की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा,ये मेरा आप लोगों के लिए पहली प्राथमिकता होगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.