Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 25, 2024

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे को दी गई भावभीनी विदाई

 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे को दी गई भावभीनी विदाई



कवर्धा, 24 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे की राज्य शासन द्वारा नवीन पदस्थापना के फलस्वरूप निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे की बिदाई एवं नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के स्वागत अभियान के लिए जिला कार्यालय में आज विदाई एवं स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई एवं अभिनंद कार्यक्रम में नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ो,डिप्टी कलेक्टर श्री बीआर देवांगन ने निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे को प्रतिक चिन्ह भेंट कर नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टर के तौर पर कबीरधाम जिले में 2 वर्ष 2 माह बीस दिन तक अपनी सेवाएं दी। राज्य शासन के आदेशानुसार श्री जनमेजय महोबे  की नवीन पदस्थापना खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में प्रबंध संचालक के पद पर की गई है।

इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे के सरल व मिलनसार स्वभाव और उच्च प्रशासनिक क्षमता के संबंध में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब डड़सेना द्वारा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

निवर्तमान कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विदाई समारोह के दौरान कहा कि उन्हें जिले में काम करने के दौरान सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि इस सहयोग की वजह से कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सका और विकास के कार्यों में तेजी आई। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिले की प्रगति के लिए ऐसे ही सहयोग की भावना बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले की पहचान विकास से होनी चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षत्रों में बेहतर कार्य करें और जनसामन्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत् रहे।

श्री महोबे ने कहा कि जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र में सफल निर्वाचन कार्य बड़े अच्छे ढंग से संचालित किया गया। यह हम सबकी टीम भावना से कार्य करने का नतीजा है। शासकीय नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। जिससे सबको गुजरना पड़ता है। हमें हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे। इस अवसर कवर्धा एसडीएम श्री अनुपम टोप्पो, पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, बोड़ला श्रीमती गीता रायस्त, सहसपुर लोहारा सुश्री आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता वर्मा, श्री आरबी देवांगन सहित जिला अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad