Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 26, 2024

भाजपा का आधार राजनीतिक शक्ति ही नहीं,बल्कि सेवा और समर्पण की भावना है-रूपकुमारी चौधरी

 भाजपा का आधार राजनीतिक शक्ति ही नहीं,बल्कि सेवा और समर्पण की भावना है-रूपकुमारी चौधरी




 कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 

____________________

मोर बूथ ,मोर अभियान,के तहत भाजपा को मिल रहा व्यापक प्रतिसाद

_____________________


भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 की कड़ी में 

25 सितम्बर को "पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर 'मोर बूथ, मोर अभियान ' कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 छत्तीसगढ़ समिति की सदस्य एवं महासमुंद लोकसभा की सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने भाजपा मण्डल बसना के बूथ क्रमांक 135 के ग्राम बिजराभांटा में उपस्थित रहकर बूथ क्रमांक 135 एवं 137 के वासियों को भाजपा का सदस्य बनाया तथा सांसद रुपकुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाये गए इस अभियान की सफलता हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और सिद्धांतों पर आधारित है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 


इस अभियान के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त किया है, जिससे जनता से हमारा सीधा संवाद स्थापित हुआ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का विचार हर कार्यकर्ता के मन में इस अभियान के दौरान स्पष्ट रूप से प्रतिध्वनित हुआ। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और जनता से जुड़ाव के इस सफल प्रयास ने हमें यह दिखा दिया है कि भाजपा का आधार केवल राजनीतिक शक्ति नहीं, बल्कि जनता के प्रति सेवा और समर्पण की भावना है।


हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा के मार्गदर्शन में इस अभियान की सफलता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम यह संकल्प लेते हैं कि इस अभियान के माध्यम से संगठन को और सशक्त करेंगे और हर नागरिक तक भाजपा की नीति, नीयत और विकास के विचारों को पहुँचाएंगे। 


यह कार्यक्रम न केवल भाजपा के संगठन को मजबूती देने वाला सिद्ध हुआ है, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विरासत को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी जयंती पर यह अभियान उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, और हम सभी कार्यकर्ता इस सफलता को भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मानते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा को और अधिक मजबूत करेंगे।"

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad