Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 1, 2024

विभाग स्तरीय शिशु वाटिका बालिका शिक्षा कार्यशाला संपन्न

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


विभाग स्तरीय शिशु वाटिका बालिका शिक्षा कार्यशाला संपन्न




खरोरा :-सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में दिनांक 31अगस्त से 01 सितंबर को दो दिवसीय रायपुर विभाग स्तरीय शिशु वाटिका एवं बालिका शिक्षा कार्यशाला संपन्न हुआ। समापन के के दिन प्रातः 7:00 बजे अग्निहोत्र कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख  रामकुमार वर्मा  ,प्राचार्य  अश्विनी पाटकर , विद्यालय के अभिभावक  रामलाल बंजारे,ममता बंजारे एवं सभी  प्रशिक्षार्थियों  ने भाग लिया।




 इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि रायपुर विभाग प्रमुख मोहन पवार जी, प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख  राम कुमार वर्मा , विशेष अतिथि सेवा क्षेत्र संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख चंद्रकुमार डडसेना रहें। मुख्य अतिथि  पवार ने कहा शिशु वाटिका बालिका शिक्षा का यह कार्यशाला गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण व्यवस्था का अंग है, यहां से शिक्षण प्राप्त कर  बनाए गए कार्य योजना को आप सभी अपने विद्यालय में व्यवस्थित करेंगे. विशेष अतिथि डडसेना ने कहा शिशु वाटिका का बारह शैक्षिक व्यवस्था गागर में सागर भरने जैसा है. बालिका शिक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को कृतित्व, मातृत्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास कर आज की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगा.इस समापन समारोह की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा के प्राचार्य  अश्विनी पाटकर के द्वारा किया गया ।इस कार्यशाला में शिशु वाटिका में 65 एवं बालिका शिक्षा में 45 प्रशिक्षुओं। कुल 105  प्रशिक्षार्थी ने भाग लिया। कल्याण मंत्र के बाद कार्यशाला  की समाप्ति हुई.


 अश्विनी पाटकर प्रचार्य सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad