विधायक ने उरझे में यात्री प्रतीक्षालय एवं रंगमंच तथा पीपरखार में रंगमंच निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मोहला: विधायक इंद्रशाह मंडावी मानपुर विकासखंड के ग्राम ऊरझे एवं पीपरखार के दौरे पर रहे जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात किया एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा किया। विधायक ने 13.50 लाख के विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया।
विधायक ने इस दौरान ऊरझे में विधायक निधि से स्वीकृत यात्री प्रतीक्षालय 7.50 लाख तथा रंग मंच निर्माण 3 लाख का ग्रामीणों के साथ भूमिपूजन किया। इसी प्रकार ग्राम पीपरखार में विधायक निधि से स्वीकृत रंग मंच निर्माण स्वीकृत राशि 3 लाख का भूमिपूजन किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, विधायक प्रतिनिधि रामकेवल विश्व कर्मा सरपंच महाराजी कड़ियाम, सरपंच पानाबरस जंत्री बाई नेताम, जनपद सदस्य खेमिका बोगा सभापति जनपद पंचायत मानपुर, प्रेम मंडावी, अंजोर शाह, द्वारका नेताम, मेहरूराम कलामे, बिसनाथ कलामे, तुलाराम बढ़ाई, ज्ञान नेताम, पुन्नू राम मांझी, साधुराम नेताम, सकुंतला नेताम एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी शामिल होकर निर्माण कार्यों के सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त किए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.