स्कूलों में जाकर बच्चों को दी गई सेफ टच अनसेफ टच के बारे में जानकारी
कवर्धा, 18 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी एवं सी.एल.भूआर्य महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम महाराजपुर, दैहानडीह, बड़ौदा कला के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूलों में जाकर बच्चों को सेफ टच अनसेफ टच के बारे में जानकारी दिया गया।
इस दौरान बच्चों के चार अधिकार जीवन जीने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, विकास का अधिकार, सहभागी के अधिकार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। एक युद्ध नशे के विरूद्ध के जागरुकता अभियान बारे में जानकारी दिया गया। बच्चों को विशेष रूप से सेफ टच एवं अनसेफ टच के बारे में जानकारी दिया गया जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम के द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों,क्षेत्र ,गांव में जन जागरूकता अभियान किया जा रहा है। जागरूकता अभियान कार्यक्रम में श्री महेश कुमार निर्मलकर परियोजना समन्वयक, रामलाल पटेल, शारदा निर्मलकर, शारदा निर्मलकर ,आरती यादव सुपरवाइजर एवं विद्यालय के प्राचार्य ,शिक्षक, शिक्षिका, स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के टीम के द्वारा से चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 राष्ट्रीय इमरजेंसी 24 घंटे चलने वाली निः शुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है। ऐसे बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत है कोई भी अनाथ, बेसहारा, लावारिस, घुमंतू, गुमशुदा, बाल श्रम ,बाल विवाह से संबंधित बच्चों की सुरक्षा एवं मदद के लिए निशुल्क नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं। बाल श्रमिक, अपशिष्ट पदार्थ संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त, सड़क जैसी परिस्थितियों में निवासरत बालकों एवं मादक द्रव्यों के शिकार बालकों के लिए एक युद्ध नशे के विरूद्ध जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.