सुशील शर्मा झारखंड के हटिया विधान सभा पुनः 1नवम्बर को जाएँगे-
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
सिमगा:- अखिल भारतीय कॉंग्रेस द्वारा नियुक्त झारखंड प्रदेश के हटिया विधान सभा हेतु सुशील शर्मा विगत 14 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक झारखंड प्रदेश के हटिया विधान सभा में रहकर ब्लॉक नामकूम,रातु,नगरी,जगरनाथपुर,हटिया,
डोरेंडा,अरगोड़ा,रातु रोड सहित सभी मंडल और अधिकांश बूथो में जाकर ज़मीनी कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर बैठक आहूत कर अपने बूथ को जिताने आवश्यक निर्देश दिये है,सुशील शर्मा की ओजस्वी वाणी और जोश से भरपूर बातो को सुनकर ज़मीनी कॉंग्रेस कार्यकर्ता मंत्रमुग्ध होते जा रहे है,
सुशील शर्मा आगामी 1 नवम्बर से लेकर 11 नवंबर तक लगातार 10 दिन तक हटिया विधान सभा में सक्रिय रहकर कांग्रेस पार्टी के बूथ कांग्रेस कमेटी को मज़बूत बनाने सहित ज़मीनी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार करेंगे,हटिया विधान सभा के युवा नये जोश और कट्टर सोच के अन्तर्गत इस बार लोकप्रिय कॉंग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव को जिताने तन मन और धन लगाकर कार्य करने को तत्पर दिखाई दे रहे है अजयनाथ शाहदेव को कांग्रेस टिकट मिलते ही पूरे हटिया विधान सभा के कार्यकर्ताओं सहित आम जन में ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही है इस बार हटिया विधान सभा में परिवर्तन ही एक मात्र विकल्प का नारा बुलंद होता जा रहा है,पर्यवेक्षक सुशील शर्मा 1नवंबर को पुनः झारखंड प्रदेश के हटिया विधान में सघन जनसंपर्क कर कॉंग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव को जिताने अपने समर्थकों के साथ रवाना हो रहे है इस बार हटिया विधान सभा में सुशील शर्मा अपनी राजनीतिक कौशल के साथ बेहतरीन चुनाव प्रणाली निर्मित कर सभी वरिष्ठ नेताओ के साथ समन्वय बनाकर कॉंग्रेस प्रत्याशी को जिताने अपने ३६ साल के संगठन में कार्य करने के अनुभव और कार्यशैली का उपयोग कर कांग्रेस को जिताने के लिये भरपूर समय देंगे।
भाजपा के लगातार विजयी प्रत्याशी नवीन जायसवाल इस बार कमजोर साबित हो रहे है जनमत इस बार भाजपा प्रत्याशी को हराकर कर कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव के समर्थन में मतदान कर एतिहासिक मतो से विजयी बनाकर हटिया विधान सभा में परिवर्तन करने को तैयार दिखाई दे रहा हैं।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.