Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 25, 2024

भारी मात्रा में गांजे का अवैध परिवहन करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार कबीरधाम पुलिस की नषे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी पुलिस द्वारा कुल 245.105 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 61,27,625/-

 कबीरधाम पुलिस


भारी मात्रा में गांजे का अवैध परिवहन करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार



कबीरधाम पुलिस की नषे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी


पुलिस द्वारा कुल 245.105 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया


जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 61,27,625/- 

घटना में प्रयुक्त टाटा 1109 वाहन एवं दो नग एन्ड्रायड मोबाइल फोन एवं नगद राषि 1020/- रु. कुल कीमत 10,21,020 रु. भी मामले में जप्त


कुल जुमला जप्ती मषरूका कीमती 71,48,645/- (एकहत्तर लाख अढतालिस हजार छः सौ पैतालिस रूपये


दिनांक 20.10.24 को भी थाना बोड़ला अंतर्गत 54 किलोग्राम गांजा की हुई थी जप्ती



राज्य शासन की मंशा के अनुरूपए कबीरधाम जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक झा (IPS) के मार्गदर्षन एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देषन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में थाना कुकदुर प्रभारी निरीक्षक श्री व्यानारायण चुरेन्द्र द्वारा चलाए गए सघन अभियान के तहत अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 245.105 किलोग्राम गांजा जप्त हुआ है जिसकी बाजार कीमत करीबन 61,27,625/- रूपये है।


नाम आरोपी

01. बबलू सिंह पिता त्रिभुवन सिंह चौहान उर्म 35 साल साकिन वार्ड नम्बर 39 भगवानपुर पोस्टण् कंधईपुर थाना बाबूगंज जिला सुल्तानपुर उ.प्र.

2. शिवकुमार पिता मनबोधन लोधी उम्र 28 साल साकिन थाना सरेनी तह लालगंज जिला रायबरेली उप्र 


घटना का विवरण


पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसारए मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्त कदम उठाने के तहत जिले भर में पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मेंए थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री व्यासनारायण चुरेन्द्र द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी कि दिनांक 24.10.24 को थाना कुकदुर पुलिस को विष्वसनीय सूचना प्राप्त हुई की वाहन क्रण् वाहन टाटा 1109 वाहन  में शकर कंद की बोरीयों के नीचे काफाी मात्रा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुये पंडरिया से बजाग मुख्य मार्ग से जा रहे है की सूचना पर से हमराह स्टाफ के थाना कुकदुर के सामने मेन रोड़ पर समक्ष गवाहो को साथ लेकर नाकाबंदी कर उपरोक्त वाहन को रूकवा कर विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है। आरोपीगण से पुछताछ में आरोपी वाहन चालक बबलू सिंह पिता त्रिभुवन सिंह चौहान उम्र 35 साल साकिन वार्ड नम्बर 39 भगवानपुर पोस्ट कंधईपुर थाना बाबूगंज जिला सुल्तानपुर उप्र एवं षिवकुमार पिता मनबोधन लोधी उम्र 28 साल साकिन व थाना सरेनी तहलालगंज जिला रायबरेली उप्र जो कि बताये की ईलाहाबाद से टमाटर लोड कर सिमली गुढ़ा उडिसा लेकर गये और बिक्री किये एवं बजार मंडी से शकर कंद की खरीदी बाद सिमली गुढ़ा उडिसा से बिचौलिया के द्वारा से संपर्क होने पर से एवं अवैध धन लाभ अर्जित करने के नियत से अवैध रूप से 08 नग जुट की बोरीयों में मादक पदार्थ गांजा खरीदी कर सिमली गुढ़ा उडिसा से परिवहन करते हुये फैजाबाद उप्र ले जा रहे थे। मुखबीर सूचना पर थाना कुकदुर पुलिस जिला कबीरधाम के द्वारा मौका पर थाना के सामने घेरा बंदी कर पुलिस थाना कुकदुर के मुख्य मार्ग पर थाना कुकदुर पुलिस द्वारा आरोपीगणों को पुलिस हिरासत में लिया जाकर धारा 20 ख एनडीपीएसएक्ट अतंर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त कार्यवाही करने वाली थाना कुकदुर की टीम को नगद ईनाम की घोषणा की गई है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad