Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 25, 2024

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा उप. निरीक्षक अरविंद साहू को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।

 कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा उप. निरीक्षक अरविंद साहू को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।




पुलिस महानिदेशक नया रायपुर छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार जिला पुलिस कबीरधाम के उप. निरीक्षक श्री अरविंद साहू का निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुआ है। 




जिन्हें आज दिनांक-25.10.2024 को एकता चौक स्थित इंटीग्रेटेड पुलिस सेंटर कबीरधाम के सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक कंधे पर स्टार लगाते हुए दूसरे कंधे पर पदोन्नत अधिकारी की पत्नी श्रीमती प्रीति साहू को उपस्थित देखकर उन्हें एक कंधे पर स्टार लगाने कहा गया, साथ ही यह भी जानकारी दिया गया, कि बिना परिजनों/पत्नी के सहयोग के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने में समर्थ नहीं हो सकते, पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारी बेहतर कार्य करते हैं तो निश्चित ही उनके परिवार जनों का भी बहुत सहयोग होता है। कहते हुए स्टार लगाकर "निरीक्षक" के पद पर पदोन्नति प्रदान कर पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दिया गया। 

        

    इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, उप. पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, उप. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad