Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 23, 2024

राष्ट्र का समग्र अग्रवाल समाज 31 अक्टूबर को मनाएगा दीपावली का त्यौहार अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने समस्त अग्रवाल भाइयों और हिंदू धर्म के अनुयायियों से की अपील



राष्ट्र का समग्र अग्रवाल समाज 31 अक्टूबर को मनाएगा दीपावली का त्यौहार




अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने समस्त अग्रवाल भाइयों और हिंदू धर्म के अनुयायियों से की अपील

सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।

रायपुर - पूरे राष्ट्र का समग्र अग्रवाल समाज 31 अक्टूबर 2024 को  दीपावली का पर्व पूरे धूमधाम से मनाएगा, राष्ट्रीय अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने बताया की त्यौहार की दो-दो तिथियां होने की वजह से भ्रम की स्थिति फैली हुई थी, इसे दूर करने के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने सभी हिंदुओं के आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या को आधार मानते हुए, समग्र अग्रवाल समाज से दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को ही मनाने की अपील जारी की है। 


सर्वश्री गीता मनीषी, ज्ञानाचार्य महाराज, श्री ज्ञानानंद जी से सलाह  करने के उपरांत ही, पदाधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे हैं, उन्होंने बताया कि, अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्म स्थली है और समस्त हिंदुओं की आस्था का प्रतीक भी है। 

पदाधिकारीयों ने कहा कि, जब समस्त हिंदुओं के आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली मनाई जा रही है तो, फिर पूरे पूरे भारतवर्ष में अलग-अलग तिथियां पर दीपावली ना मना कर, हम सब हिंदू समाज को 31 अक्टूबर 2024 को ही पूरे धूमधाम से दीपोत्सव का यह त्योहार मनाना चाहिए।


माना जाता है कि, दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे।अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है और असत्य का नाश होता है। दीपावली यही चरितार्थ करती है- 

असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय।


 


संस्था के महासचिव गिरीश मित्तल नई दिल्ली और राजेश भरूका सूरत ने बताया कि,  दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफेदी आदि का कार्य होने लगता है। लोग दुकानों को भी स्वच्छ कर सजाते हैं। बाजारों में गलियों को भी स्वर्णिम झंडियों से सजाया जाता है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाजार सब स्वच्छ और सजे दिखते हैं।

उन्होंने पूरे राष्ट्र के समग्र अग्रवाल समाज और हिंदुओं से अपील की है कि सभी मिलजुल कर पूरे प्रेम और संभव से यह त्यौहार एक ही तिथि पर मनावें , किसी प्रकार के भ्रम में ना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad