Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 23, 2024

झेलन से दिल्ली के लिए साईकिल पर निकले यात्री की तबीयत बिगडी,यात्री को एयर एम्बुलेंस से भिजवाय

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

झेलन से दिल्ली के लिए साईकिल पर निकले यात्री की तबीयत बिगडी,यात्री को एयर एम्बुलेंस से भिजवाय




सी एन आई न्यूज सिवनी ( लखनादौन ) – दिनांक 22/10/2024 जिले के लखनादौन विकासखंड मुख्यालय से जबलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम साजपानी में मंगलवार की सुबह 9.30 बजे साइकिल यात्रा पर निकला यात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। 




जिसकी सूचना चैपहिया वाहन पर चल रहे उसके साथियों के द्वारा उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची एयर एंबुलेंस की मदद से पीडित को हैदराबाद ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार संत साइकिल यात्रा में झेलम से दिल्ली के लिए निकले साइकिल सवार का लखनादौन के नजदीक स्थित ग्राम साजपानी पहुंचते ही स्वास्थ्य खराब़ गया और वह गिर पड़ा। जिसके बाद पीछे चैपहिया वाहन पर चल रहे उसके साथियों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को देकर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं ली गई। परिजनों के संपर्क के बाद एयर एंबुलेंस लखनादौन आने की सूचना मिलने पर एयर एंबुलेंस (हैलीकाप्टर) को लैडिंग कराने हेतु जिला कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसके बाद वन विद्यालय लखनादौन मैदान में हैलीकाप्टर को सुरक्षित उतराया गया, जहां से उक्त बीमार हुए साइकिल सवार को लेकर हैलीकाप्टर ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। बताया जाता है कि भाषा समझ नहीं आने के चलते उनके नाम और निवास से संबंधित अधिकृत जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पायी है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad