Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 28, 2024

पोस्ट मैन से गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी मोहन अग्रवाल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,, आरोपी मोहन कुमार अग्रवाल उम्र 54 साल निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

 पोस्ट मैन से गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी मोहन अग्रवाल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,



आरोपी मोहन कुमार अग्रवाल उम्र 54 साल निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर


जांजगीर चाम्पा। रिपोर्टर  - विक्रम कुमार। 


जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरगहनी के पोस्टमेन द्वारा दिनांक 26.10.2024 को डाक वितरण रजिस्ट्री पत्र को ग्राम बिरगहनी निवासी मोहन कुमार अग्रवाल को उसके घर देने गया था, जो आफिस में आकर डाक को दो कहकर बोला तब पोस्ट मेन द्वारा आरोपी मोहन अग्रवाल के बिरगहनी चौक स्थित छड़ सिमेंट दुकान में लगभग शाम 06 बजे गई तो आरोपी मोहन अग्रवाल एवं एक अन्य के द्वारा पोस्ट मेन को देखते हुए बदसुलकी करते हुए बेइजत्ती करने लगा और उनको ट्रांसफर करा दूंगा कहकर धमकी देने लगा। पोस्ट मेन द्वारा बदसुलकी करने से मना की तो आरोपी मोहन अग्रवाल एवं एक अन्य के द्वारा डाक और मोबाईल को छीन लिया था। पोस्ट मेन के द्वारा मांगने पर वापस किया गया। इस प्रकार आरोपियों के द्वारा लोक सेवक को अपने कर्तव्य में कार्य करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर लोक सेवक के साथ बदसुलकी करना कि सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 821/24 धारा 22, 132, 121 (1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया जाकर अति. पुलिस अधीक्षक  राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के कुशल मार्ग दर्शन में आरोपी मोहन कुमार अग्रवाल निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर को उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 27.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है। मिलने पर गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आर मो. तोफिक एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad