Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 28, 2024

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी जेल दाखिल

 शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोरबा - शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को मानिकपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                 इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया ने गत माह 19 सितम्बर को मानिकपुर चौकी उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि घटना दिनांक नवम्बर 2023 से 15 सितम्बर 2024 के मध्य में आरोपी निलेश सिंह के द्वारा इसे पत्नि बनाने का झांसा देकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया , जिससे यह गर्भवती हो गयी है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक-550/2024 धारा 376 भादवि , 69 बी०एन०एस० पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय यु०बी०एस० चौहान (रा०पु० से०) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा भूषण एक्का (रा०पु०से०) को अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देश पर विवेचना कार्यवाही कर आरोपी की पतातलाश हेतु क्षेत्र में मुखबिर को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं सायबर सेल कोरबा से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी का लोकेशन गुजरात राज्य में होना पाया गया। प्रकरण में आरोपी के धरपकड़ हेतु सउनि अमर जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर गुजरात राज्य में पुलिस कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय से विधिवत अनुमति प्राप्त कर रेड कार्यवाही कर अभियुक्त निलेश सिंह को हिरासत में लिया जाकर विधिवत कार्यवाही करते हुये कोरबा लाया गया। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली एवं चौकी प्रभारी नवीन पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं उनि अमर जायसवाल नेतृत्व में हुआ , जिसमें आरक्षक हितेश राव , महिला आरक्षक उमा श्याम का सराहनीय योगदान रहा।



गिरफ्तार आरोपी - 


निलेश सिंह पिता शंकर खरे उम्र 25 वर्ष निवासी मुड़पार थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा हा०मु० रवि स्वीट्स के बगल अन्नु बुटिक मुड़ापार कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad