Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 25, 2024

जमीन खरीदी - बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

 जमीन खरीदी - बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - जमीन खरीदी - बिक्री के नाम पर छलपूर्वक चार लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को थाना लवन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये बारह घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                          पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष कुमार ताम्रकार निवासी वार्ड क्र. 05 लवन द्वारा गत दिवस 24 अक्टूबर को थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि व‌ह जमीन खरीदी बिक्री का काम करता है एवं ग्राम गिंदोला के शिवकुमार निराला को जानता पहचानता है। उसने ग्राम गिंदोला के कल्याण के साथ मिलकर पूर्णानंद पटेल ग्राम गिंदोला के नाम पर दर्ज जमीन को फर्जी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को छलपूर्वक पेश कर घोखाधड़ी करते हुये रकम ले लिया। आरोपियों द्वारा विगत माह 18 जून एवं 19 जून को जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर प्रार्थी से कुल चार लाख रूपये ले लिया। रूपये वापस मांगने पर दोनों आरोपी अब बहाने बाजी कर रहे है तथा रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 439/2024 धारा 419 , 420 , 467, 468 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना लवन से प्रधान आरक्षक मुकेश दीवान द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुये आरोपीगण शिवकुमार निराला एवं कल्याण सिंह को पता तलाश कर हिरासत में लिया गया। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर उनके द्वारा जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर प्रार्थी से चार लाख रुपये की रकम लेना स्वीकार किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को थाना लवन ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


शिवकुमार निराला उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गिंदोला थाना लवन और कल्याण सिंह नवरंगे उम्र 68 वर्ष निवासी ग्राम गिंदोला थाना लवन जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad