Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 26, 2024

अच्छा काम करने वालों को कांग्रेस पार्टी में मिलेगी प्राथमिकता :- एस. ए. सम्पत छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी श्री एस. ए. सम्पत जी का राजनांदगांव में ऐतिहासिक स्वागत

 अच्छा काम करने वालों को कांग्रेस पार्टी में मिलेगी प्राथमिकता :- एस. ए. सम्पत 


छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी श्री एस. ए. सम्पत जी का राजनांदगांव में ऐतिहासिक स्वागत



छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।



 छुरिया =अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी श्री एस. ए. सम्पत जी का प्रथम बार राजनांदगांव आगमन हुआ। राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में जिले के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता राजनंदगांव सतनाम भवन में पहुंचकर अपने नेता का स्वागत सत्कार किया। सह प्रभारी महोदय श्री एस. ए. सम्पत जी ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा उन्होंने कहा की राजनांदगांव जिले में चार विधानसभा सीट है जिसमें से तीन विधानसभा सीट में कांग्रेस का कब्जा है, जिससे स्पष्ट होता है की राजनांदगांव जिले का कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है। मैं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का सेवा करने आया हूं। अच्छा काम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को तवज्जो दिलाना मेरी जवाबदारी है हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे अभी आगामी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत, जिला पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत से अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कांग्रेस का परचम लहराएंगे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू ने दिया। श्री साहू ने कहा भाजपा सरकार तानाशाही रवैया पर उतर आई है, जिसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता फैल गया है। आए दिन छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ते जा रहे हैं शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ को भारतीय जनता पार्टी की  विष्णुदेव सरकार ने आज आपराध का गढ़ बना दिया है। राजनांदगांव जिले के प्रभारी सुजीत बघेल ने भाजपा को किसान विरोधी बताया और कहा कि कांग्रेस सरकार में धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ कर दी जाती थी आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले तो 15 नवंबर को खरीदी की बात कही अब 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर रही है जिसमें भी लगातार 15, 16, 17 नवंबर छुट्टी में बीत जाना है। धान खरीदी के लिए सरकार ने समय सीमा के हिसाब से 75 दिन लिया है जिसमें भी 35 दिन छुट्टी में बीत जाना है। जिस कारण किसानों को भी अपना धान बेचने में तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। यह छत्तीसगढ़ की जनता को परेशान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सोची समझी साजिश है। कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री धनेश पाटीला, विधायक भोलाराम साहू, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री किशन खंडेलवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई एवं थानेश्वर पाटीला ने भी संबोधित किया साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों ने बारी बारी से अपनी बात रखी प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी ने कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी बात सुनी एवं सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। उक्त कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad