Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 5, 2024

एसपी ने ट्रैक्टर चालकों को यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी

 एसपी ने ट्रैक्टर चालकों को यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - वर्तमान समय में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुये सड़क दुर्घटनों में कमी लाने के लिये जिला बलौदाबाजार पुलिस द्वारा यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षकक्षक बलौदाबाजार  द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज ग्राम लाहौद में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार द्वारा थाना ग्राम लाहोद क्षेत्र के ट्रेक्टर वाहन मालिकों एवं चालको को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत  जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार विजय अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन मानस को शराब पीकर वाहन नही चलाने , तेज गति वाहन ना चलाने , मोटरसायकल में तीन सवारी नही चलाने , ट्रैक्टर वाहनों को कृषि कार्य में उपयोग करने और सवारी के रूप में उपयोग ना करने , रात में चलते समय ट्रेक्टर का दोनो लाईट चालू रखने एवं यातायात सुरक्षा एवं नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो को  यातायात नियमों का जानकारी देते हुये तीन सौ ट्रेक्टरों में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाया गया। इस दौरान नेत्र शिविर का आयोजन कर वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण भी कराया गया। उपरोक्त यातायात जागरूकता कार्यक्रम में अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात बलौदाबाजार एवं यातायात स्टाफ की उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad