Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 22, 2024

स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के आधार का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें— कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं अन्य प्राप्त पत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली कलेक्टर ने राज्योत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के आधार का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें— कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा



समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं अन्य प्राप्त पत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली


कलेक्टर ने राज्योत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक की शुरुआत नवंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा के साथ हुई। कलेक्टर वर्मा ने राज्योत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं अन्य प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने शासन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के लिए अपर आईडी बनाने की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार सत्यापन प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों का समाधान करते हुए कहा कि बच्चों के आधार नंबर सत्यापित न हो पाने के कारण कार्य बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके समाधान के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में आधार सत्यापन के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। इससे सरकारी निर्देशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित होगा और स्कूली बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही कलेक्टर वर्मा ने स्क्रैब वाहनों के पंजीयन निरस्त करने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। उन्होंने स्वीकृत कार्य, अस्वीकृत कार्य और चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सभी स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तुत प्रस्तावों के संबंध में कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर विभागों को रिमाइंडर के रूप में प्रस्ताव पुनः भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी जोर दिया। इस बैठक के दौरान उन्होंने आगामी दिवाली त्यौहारी सीजन के मद्देनजर पटाखों की बिक्री के बारे में जानकारी ली और लाइसेंस और दुकान स्थापना के लिए आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएम जनमन योजना की प्रगति पर चर्चा की और पीवीटीजी क्षेत्र में आवास, सड़क, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समय-सीमा के भीतर अद्यतन जानकारी मांगी और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों में अनसुलझे मामलों की जानकारी ली और उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकृत करने पर जोर दिया। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, श्रीमती सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू और प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा पिंचा मौजूद थीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad