Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 19, 2024

गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल

 गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - शासकीय विभाग जंगल सफारी में गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर दो बेरोजगार युवकों  अपने झांसे में लेकर कुल 5,90,000 रूपये की ठगी करने के आरोपी को थाना कसडोल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                  पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी भुनेश्वर प्रसाद साहू उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 कसडोल द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी बृजलाल साहू द्वारा जंगल सफारी में गार्ड की नौकरी दिलवाने के नाम पर मुझसे 2,40,000 रूपये तथा एक अन्य व्यक्ति नरोत्तम साहू से 3,50,000 रूपये ठगी कर लिया गया। इस प्रकार दोनों युवाओं से ठगी कर कुल 5,90,000 की रकम आरोपी बृजलाल एवं परमेंदर सिंह ठाकुर के माध्यम से आरोपी लेन्स लोट सागर को दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 796/2022 धारा 420 , 468 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में आरोपी बृजलाल एवं परमेंदर ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है। प्रकरण मे थाना कसडोल से निरीक्षक रितेश मिश्रा , उप निरीक्षक एस.आर.नायक , आरक्षक रामलाल कैवर्त एवं सूरज राजपूत की पुलिस टीम द्वारा आरोपी लेन्स लोट सागर को ग्राम पिरदा( रायपुर) से हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ पर उसके द्वारा जंगल सफारी में गार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी बृजलाल एवं परमेंदर सिंह ठाकुर के साथ मिलकर युवाओं से ठगी कर उक्त रकम लेना स्वीकार किया गया। आरोपी से ठगी किये गये रकम से खरीदा गया एक एसकोटा कार क्रमांक सीजी 07 एम 7812 जप्त किया किया गया है। प्रकरण में आरोपी को थाना कसडोल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपी - 


लेन्स लोट सागर उम्र 30 वर्ष निवासी पी -03 सी , 512 सेक्टर 27 नया रायपुर थाना राखी जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad