Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 11, 2024

रूंगटा कॉलेज के छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया गया जागरूक

 रूंगटा कॉलेज के छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया गया जागरूक



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - छत्तीसगढ़ पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत दुर्ग जिले में निरंतर साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह अभियान पूरे जिले में नये -नये माध्यमों का उपयोग कर आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। रूंगटा कॉलेज कोहका में आयोजित कार्यक्रम में चार सौ से अधिक छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर , उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर , नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल , थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पांडे , उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय एवं सहायक उप निरीक्षक श्रीमती संगीता मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिये और बताया कि किस प्रकार ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर ने बताया कि डर और लालच साइबर अपराधों के मुख्य कारण होते हैं , जिनसे सतर्क रहना आवश्यक है। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने नये ट्रेंडिंग साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी और उनसे जागरूक रहने की अपील की। थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पांडे ने उपस्थित छात्रों को 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर और संबंधित पोर्टल की जानकारी दी। साइबर प्रहरी नोडल अधिकारी डॉ. संकल्प राय ने छात्रों को साइबर प्रहरी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और टेक्निकल जानकारी साझा की। साथ ही रक्षा टीम प्रभारी ने महिलाओं से जुड़े साइबर अपराधों पर जागरूकता फैलाते हुए उनसे बचाव के उपाय बताये। इसी अभियान के अंतर्गत नेहरू नगर के कैफेज एवम शॉप में उपस्थित यंगस्टर्स को साइबर प्रहरी अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साइबर प्रहरी टीम द्वारा उन्हें इस अभियान से जुड़ने और सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। यंगस्टर्स ने इस अभियान की सराहना की और इसमें भाग लेने का संकल्प लिया। दुर्ग पुलिस के इस प्रयास को जिले भर में सराहना मिल रही है और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के इस अभियान को सफल बनाने में विभिन्न संस्थानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad