Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 11, 2024

डोंगरगढ़ मेला में चाकु दिखाकर मारपीट कर लहुलूहान करने वाले अपराधी गिरफ्तार आरोपी अपने हाथ में पहने चुड़ा को निकालकर आह्त के सिर में मारकर पंहूचाया था चोंट

 राजनांदगांव 


डोंगरगढ़ मेला में चाकु दिखाकर मारपीट कर लहुलूहान करने वाले अपराधी गिरफ्तार 



आरोपी अपने हाथ में पहने चुड़ा को निकालकर आह्त के सिर में मारकर पंहूचाया था चोंट


दिनांक- 10.09.2024 के रात्रि में मेला के मीना बाजार में लगे नाव झुला में हुआ था घटना 

आरोपी के विरूद्ध धारा- 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल 

आरोपी मोह0 अरशद खान है आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का

आरोपी के विरूद्ध विगत पांच वर्ष में 08 अपराध एवं 03 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही है दर्ज


 दिनांक- 10.10.2024 को रात्रि में प्रार्थी *रविन्द्र वैष्णव पिता हेमन्त वैष्णव उम्र- 19 साल साकिन ग्राम मुढ़ीपार थाना गातापार जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई छ0ग0*माँ बम्लेश्वरी परिसर मेला में घुमने गया था कि रात्रि लगभग 10ः00 बजे प्रार्थी नाव वाला झुला में झुला झुलने के लिये चढ़ा और सीट में बैठ रहा था तभी आरोपी *मोह0 अरशद खान पिता मोे0 रफीक खान निवासी डोंगरगढ़


 आया और प्रार्थी को सामने वाला सीट में जाने के लिये धमकाने लगा उसी समय झुला चालू हो गया तो प्रार्थी आगे सीट में नहीं जा पाया तो आरोपी अरशद खान प्रार्थी को माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देेने लगा व हाथ में चाकु लेकर धमकाने लगा एवं हाथ में पहने चुड़ा को निकालकर प्रार्थी के सिर में चार‘-पांच बार मारकर चोंट पंहूचा दिया जिससे प्रार्थी के सिर में गहरी चोंट आया व प्रार्थी लहूलुहान हो गये। जिसकी रिपेार्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्र0- 535/2024 धारा- 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को पकड़कर घटना में प्रयुक्त चुड़ा एवं चाकु को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 


आरोपी मोह0 अरशद खान आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के हैं जो विगत 05 वर्षों में ही 08 अपराध एवं 03 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ अपने आपराधिक गतिविधियो में बढ़ोत्तरी कर आपराधिक जीवन व्यतीत कर रहा है। इस वर्ष हाल ही में आरोपी अरशद खान के विरूद्ध गणेश विसर्जन दौरान मारपीट करने का रिपोर्ट दर्ज है व इसके पूर्व एक रेलवे पुलिस से मारपीट करने के मामला में आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. आदतन होने के कारण पुलिस द्वारा की जा रही आरोपी के गुंडा फ़ाइल खोलने की तैयारी


नाम आरोपीः-अरशद असरफी खान पिता मो0 रफीक असरफी खान उम्र- 24 साल साकिन चौथना रोड कंडरापारा, वार्ड न0- 21 डोंगरगढ़़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad