Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 25, 2024

मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री विक्रेताओ के खिलाफ खाद्य विभाग ने खोला मोर्चा

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री विक्रेताओ के खिलाफ खाद्य विभाग ने खोला मोर्चा




सी एन आई न्यूज सिवनी 24 अक्टूबर 24 – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के खाद्य प्रतिष्ठानों से नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जांच दल द्वारा सतत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

जैसे ही मिलावटखोरो को प्रशासन द्वारा कडी कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए सस्ती और मिलावटी खाद्य सामग्री विक्रय करने वालो में खलबली मच गई है तो वही खाद्य विभाग द्वारा सभी खाद्य सामग्री के प्रतिष्ठानो पर ताबडतोड कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में दिनांक 23 एवं 24 अक्टूबर 24 को जांच दल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु नमूने लिए गए।

निरीक्षण के क्रम में शैलेश खंडेलवाल कुरई से कृष्णा ब्रांड डिलीशियस स्वीट कुंदे, उमेश पांडे होटल एवं स्वीट्स कुरई से कुंदा एवं हल्दीराम मिक्स नमकीन एवं खुरई स्थित हाटबाजार से लूज मिठाई तथा नमकीन का जांच हेतु सेम्पल लिया गया, जो जांच में अमानक पाई जाने पर खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से मौके पर उक्त खाद्य पदार्थों का विनिष्टिकरण किया गया तथा धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

इसी तरह विकासखंड घंसौर बाजार चैक स्थित जगदंबा स्वीट्स से खाद्य पदार्थ सेव लूज और फ्राइड मटर लूज तथा कृष्णा होटल से खाद्य पदार्थ खोवा का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया तथा कमियों में सुधार के लिए धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। जांच दल द्वारा ग्राम घोंटखेड़ा स्थित दो दुग्ध विक्रेताओं द्वारा बिना पंजीयन के खाद्य कारोबार किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अब आगे देखना बाकी होगा कि कार्रवाई के बाद कितना सुधार होता है या फिर स्थिति जैसी की तैसी ही रहती है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad