Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 4, 2024

ग्राम कटंगी में हुआ मिशन शक्ति अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

 ग्राम कटंगी में हुआ मिशन शक्ति अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम




सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


खैरागढ़ 4 अक्टूबर 2024//   एकीकृत बाल विकास परियोजना छुईखदान  अंतर्गत सेक्टर गंडई के ग्राम कटंगी के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें मुख्य रूप से बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के संबंध में जानकारी दी गई। 



् बालिकाओं को एनीमिया  एवं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया गया तथा इसके  रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी दी गई।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया,  सिकल सेल जांच हेतु कैंप लगाकर बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवम जिससे उनको एनीमिया है या नही इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित  बालिकाओं द्वारा  विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमे  रंगोली, कुर्सी दौड़, कविता प्रतियोगिता आदि शामिल है।  विजेता बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एंबेसेडर और चैंपियन के रूप में पुरस्कृत किया गया साथ ही महिला सशक्तिकरण के संबध में आवश्यक जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म से जुड़े मिथक को त्यागने और इस दौरान आवशयक सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री सुनील बंजारे,  स्कूल प्राचार्या श्रीमती पूर्णिमा नेताम, व्याख्याता श्रीमती अर्चना ताम्रकार, श्रीमती प्रीति पटेल, महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती माधुरी जगत, श्रीमती प्रेमलता ध्रुव सहित  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के टीम, मितानिन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad