Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 20, 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने किया नेशनल हाईवे 130 सी चक्का जाम

 भूपेन्द्र सिन्हा 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने किया नेशनल हाईवे 130 सी चक्का जाम



गरियाबंद :- जिले के देवभोग क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज के खुद के भवन नहीं होने को लेकर नाराज हजारों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाइवे 130 सी जाम कर दिया है।




 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में इस आंदोलन में छात्रों ने शासन प्रशासन और सरकार के रवैए पर नाराज़गी जताई है। छात्रों ने गोहरापदर में नेशनल हाईवे को जाम किया है।



  छात्रों ने इन मांगों को लेकर आज चका जाम की है। गोहरापदर अंचल के शैक्षणिक परिसरों में भवन निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन चक्का जाम,नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ओर शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गोहरापदर भवन निर्माण के रूके हुए कार्य को प्रारंभ किया जाए तथा उरमाल शास. उच्च. माध्य. विद्यालय के मूल भवन निर्माण को त्वरित प्रारंभ किया जाए इन मांगों को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आज हजारों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाइवे 130 सी जाम कर दिया है। जाम की सूचना प्रशासन को पहले से थी स्थानीय प्रशासन के अफसर सबेरे से पहुंचकर छात्र संगठन के कार्यकर्ता और छात्रों को मनाते रहे पर छात्र व छात्र संगठन मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं।


 

छात्रों के द्वारा लगायें जाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रंजन यादव सहित कोष प्रमुख क्षितिज नारायण तिवारी और नगर मंत्री विकेश नागेश शामिल हुये। मैनपुर एसडीएम,बीईओ ने पन्द्रह दिनों में समस्या हल करने आश्वासन दिया पर छात्र अपने मांगों पर अड़े रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad