मानिकपुरी पनिका समाज बेरला ब्लॉक के तत्वाधान में धनी धर्मदास साहेब प्रकटोत्सव कार्तिक पूर्णिमा उत्सव मनाया गया
रायपुर छत्तीसगढ। मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक बेरला, जिला_ बेमेतरा के तत्वाधान में विगत 11 वर्षों से प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव को कबीर पंथ के वंशावली के प्रथम सोपान धनी धर्मदास साहेब जी का प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम से कबीर कुटी बेरला में मनाया गया।
जिसमे प्रातः गुरु महिमा पाठ महंत हीरादास मानिकपुरी गोंडगिरी के सानिध्य में संपन्न हुआ। ,पश्चात प्रसिद्ध ग्रंथ प्रवचनकर्ता महंत ओहंग दास मानिकपुरी ग्रंथ मंडली हरडुवा का ग्रंथ प्रवचन एवं भक्तिमय भजन से श्रद्धालु दिन भर मंत्र मुग्ध रहे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक दिपेश साहू जी थे,जिन्होंने ब्लॉक बेरला मानिकपुरी पनिका समाज के लिए सामाजिक भवन हेतु धन राशि उपलब्ध कराने आश्वस्त किए।पश्चात इस कार्यक्रम में छ्ग प्रदेश एवं जिला बेमेतरा के मानिकपुरी पनिका समाज सामाजिक पदाधिकारियों सर्व श्री सुंदर दास मानिकपुरी (प्रांतीय उपाध्यक्ष मा प स छ्ग),
श्री संतोष दास जी (पूर्व जिला अध्यक्ष), श्री तारण दास मानिकपुरी(जिला सचिव ), श्री दिल हरण दास, किसन दास , किसुन् दास जी भिलाईं संतोष दास मानिकपुरी (जिला अध्यक्ष), बीरबल दास आदि के साथ साथ उल्लेखनीय समस्त कार्यकार्ताओं का सम्मान प्रतीक चित्र भेंट कर किया गया।
अंत में चौका आरती महंत ओहग दास मानिकपुरी एवं महंत हीरा दास जी के करकमलों से संपन्न होने के साथ भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।उक्त आयोजन में मेजबान ब्लॉक बेरला मानिकपुरी पनिका समाज के पदाधिकारियों में सर्व श्री कोमल दास मानिकपुरी (अध्यक्ष),
मनीदास (उपाध्यक्ष), भूषण दास (सचिव), गुरुजी थिर दास जी, परेटन दास, रवि दास, प्रेम प्रकाश दास, दुलार दास, जोगेश् दास,महंत जितेंद्र दास, सुमरन दास,
प्रीतम दास, मोहन दास, शेखर दास,मनहरण दास, पुरूषोत्तम दास, गिरिवर दास, घनश्याम दास,
आदि के साथ साथ सुशील साहू जी, सीताराम साहू, भकला राम साहू आदि कबीर पंथी समुदाय सेकडों की संख्या में उपस्थित रहे।

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.