कबीर को मानने वाले हिंसा से दूर रहते है _पंथ श्री प्रकाश मुनि साहेब
गलती होने पर मैं सौ बार मांग सख्त हु _नवोदिति वंशाचार्य उदित मुनि
दामाखेड़ा में उमड़ा आस्था का जन शैलाब
बालाघाट / छत्तीसगढ़ के कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आश्रम परिसर में बम फोड़े जाने तथा नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि को जन से मारने का प्रयास ओर अश्लील गली गलौज करने के विरोध में कबीरपंथियों ने भारी आक्रोश था । लोग साहेब की एक आवाज में मरने मारने को तैयार थे ।
मामले की नजाकत को देखते हुए पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनि साहेब ने किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कबीरपंथियों की ४नवंबर को सभा बुलाई ।जिसमे लाखों की तादाद में महिलाओं ओर पुरुषों ने भाग लिया । इस अवसर पर पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनि ने कहा कि कबीरपंथी हिंसा से दूर रहते हैं। कबीर साहब शांति को जीवन जीने की बात कही है । इसलिए हम कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जो हमारे धर्म और हमारे सतगुरु कबीर साहब के विपरीत हो । साहेब जी उन सभी कारणों को विस्तार से बताया जिसके कारण यह घटना घटित हुआ ।
उधर उदित मुनि साहेब ने लाखों की संख्या उपस्थित जन समूह से कहा कि यदि मैने कोई गलती किया है तो मैं एक बार नहीं बल्कि सौ बार माफी मांग लूंगा किंतु , मेरा कसूर क्या है, बताए । इससे पहले लगभग चार पांच सौ लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर पंथ श्री से उन्हें असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए आदेश देने की मांग की ।प्रदर्शनकारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए । सभा में लोग लगातार बंदगी साहेब बंदगी के नारे लगाते रहे। इसके साथ ही सभा में उपस्थित सभी लोगो ने भंडारा में भरपेट भोजन किया । यह कार्यक्रम रात्रि के लगभग १० बजे तक चलता रहा । दामाखेड़ा से लौटकर सी एन आई न्यूज के लिए बालाघाट से पृथ्वीराज अकेला की रिपोर्ट ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.