पत्रकार जूनियर हिंदुस्तानी की खबर
क्राइम रिपोर्टर
कलम से समझौता नहीं
अपनी बात निडरता से
बस नाम की रह गई नल जल नाम की योजना
हर घर नल जल प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना भरवेली ग्राम पंचायत के लिए बस नाम की रह गई है कुछ वार्डों में तो भरपूर पानी नल जल योजना विभाग के द्वारा दिया जा रहा है परंतु कुछ वार्डो को महीने में 10 से 12 दिन ही पानी दिया जाता है और जो पानी दिया जा रहा है वहां भी पीने योग्य पानी नहीं है मामला भरवेली ग्राम का वार्ड नंबर 6,7 एवं 8 में जल निगम के द्वारा एक से दो दिन पानी दिया जाता है उसके बाद पानी बंद कर दिया जाता है जबकि वार्ड नंबर 6 से सड़क किनारे की पाइप लाइन पर रोजाना पानी आता है परंतु अंदर बस्ती में पानी की समस्या बनी रहती है दीपावली के पर्व में लोगों को पानी की अति आवश्यकता थी परंतु जल निगम के द्वारा वार्ड नंबर 6,7 एवं 8 में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई आखिर जल निगम के द्वारा सौतेला व्यवहार मुंडीमाई की जनता के साथ क्यों किया जा रहा है अगर पानी की सप्लाई बंद होती है तो सभी वार्डो के लिए बंद होना चाहिए मुंडीमाई की जनता के साथ जब से नल जल योजना लगाई गई है तब से ही पानी समय पर नहीं दिया जाता करीब 8 10 दिन से बंद पानी को 4 तारीख को दिया गया परंतु आज 5 तारीख को फिर से पानी बंद कर दिया गया और कब पानी आएगा इसकी भी कोई गारंटी नहीं है जनता में एक आशा रहती है की नाल खुलेगा पानी पीने योग्य नहीं परंतु कपड़े धोने नहाने के काम आता है उसकी जरूरत के लिए पानी नल जल योजना के काम आ जाता है लोग हर रोज अपने घर के नल को देखते हैं कि आज पानी आएगा पानी आने का समय भी निश्चित नहीं है कभी 7:00 बजे कभी 8:00 कभी 9:30 पानी की सप्लाई की जाती है आखिर गलती किसकी नल जल विभाग की या जनता की सवाल बना हुआ है,,,,,,,
,,, प्रधानमंत्री की बहु उपयोगी योजना,,,,,,,,,
प्रधानमंत्री जी की बहु उपयोगी योजना जिसका जिक्र प्रधानमंत्री जी के द्वारा अपने चुनावी भाषण में बड़ी जोर शोर के साथ किया जाता है हर घर नल हर घर जल पहुंचने का काम भाजपा सरकार ने की और यहां बात सत्य भी है परंतु निगम के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से नल जल योजना सिर्फ नाम की बन के रह गई है पाइपलाइन जहां-जहां से बिछाई गई है वहां गंदी नालियों के बीच के अंदर से पाइपलाइन को लगा दिया गया है नालियों के अंदर से ही घरों में पाइप कनेक्शन दिया गया है जहां से लीकेज होने पर नालियों का गंदा पानी नल के माध्यम से लोगों के घर पहुंच रहा है गंदा पानी आने की शिकायत निगम से की जाती है परंतु निगम के द्वारा गंदा पानी रोकने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जाता आखिर करोड़ों रुपए की योजना जल निगम की लापरवाही से खराब हो गई आखिर ऐसा क्यों क्या प्रधानमंत्री जी की बातों का प्रधानमंत्री जी की बहु उपयोगी योजना का शुद्ध जल का लाभ जनता को नहीं मिलना चाहिए आखिर जल निगम की इतनी भारी लापरवाही की वजह से जनता को नल जल योजना के माध्यम से शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है आखिर ऐसा क्यों सवाल बना हुआ है,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मध्य प्रदेश बालाघाट से,,जूनियर हिंदुस्तानी की खबर
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें📞८८३९०७७८६८


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.